Skip to main content

NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 8- कन्यादान (Kanyadan) क्षितिज भाग-2 हिंदी

 ऋतुराज


पृष्ठ संख्या: 51

प्रश्न अभ्यास

1. आपके विचार से माँ ने ऐसा क्यों कहा कि लड़की होना पर लड़की जैसी मत दिखाई देना?

उत्तर

माँ ने ऐसा इसीलिए कहा है क्योंकि वह लड़कियों पर हो रहे शोषण से उसे बचाना चाहती है| कोमलता और शालीनता लड़कियों के गुण होते हैं जिसे माँ बनाकर रखने को कहती है परन्तु साथ ही यह भी कहती है की इतना कमजोर मत बनाना की लोगों का अत्याचार सहन करो चूँकि कमज़ोर लड़कियों का शोषण किया जाता है।

2. 'आग रोटियाँ सेंकने के लिए है।
     जलने के लिए नहीं'

(क) इन पंक्तियों में समाज में स्त्री की किस स्थिति की ओर संकेत किया गया है?

उत्तर

इन पंक्तियों में समाज द्वारा नारियों पर किए गए अत्याचारों की ओर संकेत किया गया है। वह ससुराल में घर-गृहस्थी का काम संभालती है। सबके लिए रोटियाँ पकाती है फिर भी उसे अत्याचार सहना पड़ता है। उसी अग्नि में उसे जला दिया जाता है। नारी का जीवन कष्टों से भरा होता है।

(ख) माँ ने बेटी को सचेत करना क्यों ज़रूरी समझा?

उत्तर

बेटी अभी सयानी नहीं थी, उसकी उम्र भी कम थी और वह समाज में व्याप्त बुराईयों से अंजान थी। माँ यह नहीं चाहती थी कि उसके साथ जो अन्याय हुए हैं वो सब उसकी बेटी को भी सहना पड़े। इसलिए माँ ने बेटी को सचेत करना ज़रुरी समझा।

3. 'पाठिका थी वह धुँधले प्रकाश की
कुछ तुकों और कुछ लयबद्ध पंक्तियों की'
इन पंक्तियों को पढ़कर लड़की की जो छवि आपके सामने उभरकर आ रही है उसे शब्दबद्ध कीजिए।

उत्तर

लड़की बहुत भोली-भाली है| माता-पिता के साथ रहकर उसने कभी दुःखों का सामना नहीं किया है| समाज में हो थे घटनाओ से वह अनजान है| उसे लगता है कि उसका आने वाला जीवन भी सुखद सपना ही होगा| आने वाले बाधाओं का उसे ज्ञान नहीं है|

4. माँ को अपनी बेटी 'अंतिम पूँजी' क्यों लग रही थी?

उत्तर

माँ अपने बेटी के सबसे निकट होती है| वह अपने सारे सुख-दुःख अपनी बेटी के साथ बाँटती है| वह उसे एक पूँजी की तरह पालती है और संस्कार देती है| माँ का लगाव बेटी साथ बहुत बढ़ जाता है इसलिए उसे विदा करते समय उसे ऐसा लगता है मानो उसका सब कुछ जा रहा हो| उसे अपनी बेटी इतनी 'अंतिम पूँजी' के समान लगती है|

5. माँ ने बेटी को क्या-क्या सीख दी?

उत्तर

माँ ने अपनी बेटी को विदा करते समय निम्नलिखित सीख दी -
• माँ ने बेटी को अपनी सुंदरता पर गर्व न करने की और प्रशंसा पर ना रीझने की सीख दी।
• खुद को भोली और कमज़ोर मत दिखाना नहीं तो लोग नाजायज़ फायदा उठाएँगें|
• वस्त्र और आभूषणों के आकर्षण से दूर रहना|
• अत्याचारों के विरुद्ध आवाज़ उठाना और उनसे दुखी होकर आत्महत्या मत करना|

6. आपकी दृष्टि में कन्या के साथ दान की बात करना कहाँ तक उचित है?

उत्तर

कन्या के लिए दान शब्द का प्रयोग अनुचित और अपमानजनक है| दान वस्तुओं का होता है व्यक्तियों का नहीं| बेटी के साथ माँ-पिता का अनन्य संबंध होता है| कन्या की अपनी स्वतंत्रता है| शादी के बाद भी उसका जुड़ाव अपने मायके से बना रहता है|

Comments

Popular posts from this blog

NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 13- मानवीय करुणा की दिव्य चमक क्षितिज भाग-2 हिंदी

  सर्वेश्वर दयाल सक्सेना पृष्ठ संख्या: 88 प्रश्न अभ्यास  1.  फ़ादर की उपस्थिति देवदार की छाया जैसी क्यों लगती थी ? उत्तर देवदार का वृक्ष आकार में लंबा-चौड़ा होता है तथा छायादार भी होता है। फ़ादर बुल्के का व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा ही है। जिस प्रकार देवदार का वृक्ष वृहदाकार होने के कारण लोगों को छाया देकर शीतलता प्रदान करता है। ठीक उसी प्रकार फ़ादर बुल्के भी अपने शरण में आए लोगों को आश्रय देते थे। तथा दु:ख के समय में सांत्वना के वचनों द्वारा उनको शीतलता प्रदान करते थे। 2. फ़ादर बुल्के भारतीय संस्कृति के एक अभिन्न अंग हैं, किस आधार पर ऐसा कहा गया है? उत्तर फ़ादर बुल्के को भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग इसलिए कहा गया है क्योंकि वे बेल्जियम से भारत आकर यहाँ की संस्कृति में पूरी तरह रच-बस गए थे। वे सदा यह बात कहते थे कि अब भारत ही मेरा देश है। भारत के लोग ही उनके लिए सबसे अधिक आत्मीय थे। वे भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को पूरी तरह आत्मसात कर चुके थे। फ़ादर हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए बहुत से प्रयास किये तथा हिंदी के समृद्धि के लिए ''ब्लू-बर्ड '' तथा ...

NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 5- उत्साह और अट नहीं रही क्षितिज भाग-2 हिंदी

  सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' उत्साह  पृष्ठ संख्या: 35 प्रश्न अभ्यास 1. कवि बादल से फुहार, रिमझिम या बरसने के स्थान पर 'गरजने' के लिए कहता है, क्यों? उत्तर निराला क्रांतिकारी कवि थे| वे समाज में बदलाव लाना चाहते थे इसलिए जनता में चेतना जागृत करने के लिए और जोश जगाने के लिए कवि बादल से फुहार, रिमझिम या बरसने के लिए न कह 'गरजने' के लिए कहा है| गरजना शब्द क्रान्ति, बदलाव, विरोध दर्शाता है| 2. कविता का शीर्षक  उत्साह  क्यों रखा गया है? उत्तर कवि ने गीत में बादलों के माध्यम से लोगों में उत्साह का सृजन करने को कहा है| वह लोगों को क्रान्ति लाने के लिए उत्साहित करना चाहते हैं इसलिए कविता का शीर्षक  उत्साह  रखा गया है| 3. कविता में बादल किन-किन अर्थों की ओर संकेत करता है ? उत्तर कविता में बादल निम्नलिखित अर्थों की ओर संकेत करता है - • पानी बरसा कर सबकी प्यास बुझाता है और सुखी बनाता है| • गर्जन कर क्रांतिकारी चेतना जागृत करता है| • नवनिर्माण कर नवजीवन प्रदान करता है|  4. शब्दों का ऐसा प्रयोग जिससे कविता के किसी खास भाव या दृश्य में ध्वन्यात्मक प्रभाव पैदा हो, ना...

The Tale of Custard the Dragon Poem By Ogden Nash Summary: CBSE Class 10 English First Flight

  Summary:सारांश This poem is a humorous ballad that presents a piece of writing in a funny way. A little girl Belinda is described in this poem, with many pets whom she had named. She has named the black kitten as Ink, grey mouse as Blink, yellow dog as Mustard and a coward dragon as Custard. The poet has beautifully described all these characters in the poem. He says that all of them are very brave except the dragon. But his perception changes when the dragon saves everyone from the attack of pirates on Belinda’s house. यह कविता एक हास्यपूर्ण गाथागीत है जो मजाकिया अंदाज में लेखन का एक अंश प्रस्तुत करता है। इस कविता में एक छोटी लड़की बेलिंडा का वर्णन किया गया है, जिसके कई पालतू जानवर हैं, जिनका उसने नाम रखा था। उसने काली बिल्ली के बच्चे को इंक, ग्रे माउस को ब्लिंक, पीले कुत्ते को मस्टर्ड और कस्टर्ड ड्रैगन को कस्टर्ड नाम दिया है। कवि ने कविता में इन सभी पात्रों का सुंदर वर्णन किया है। वह कहता है कि अजगर को छोड़कर सभी बहुत बहादुर हैं। लेकिन उनकी धारणा तब बदल जाती है जब ड्रैगन बेलिंड...