Skip to main content

Class 10 || Hindi || Kshitiz || Ch-12 Lakhnawi Andaaz || Summary


 सार


लेखक को पास में ही कहीं जाना था। लेखक ने यह सोचकर सेकंड क्लास का टिकट लिया की उसमे भीड़ कम होती है, वे आराम से खिड़की से प्राकृतिक दृश्य देखते हुए किसी नए कहानी के बारे में सोच सकेंगे। पैसेंजर ट्रेन खुलने को थी। लेखक दौड़कर एक डिब्बे में चढ़े परन्तु अनुमान के विपरीत उन्हें डिब्बा खाली नही मिला। डिब्बे में पहले से ही लखनऊ की नबाबी नस्ल के एक सज्जन पालथी मारे बैठे थे, उनके सामने दो ताजे चिकने खीरे तौलिये पर रखे थे। लेखक का अचानक चढ़ जाना उस सज्जन को अच्छा नही लगा। उन्होंने लेखक से मिलने में कोई दिलचस्पी नही दिखाई। लेखक को लगा शायद नबाब ने सेकंड क्लास का टिकट इसलिए लिया है ताकि वे अकेले यात्रा कर सकें परन्तु अब उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नही लग रहा था की कोई सफेदपोश उन्हें मँझले दर्जे में सफर करता देखे। उन्होंने शायद खीरा भी अकेले सफर में वक़्त काटने के लिए ख़रीदा होगा परन्तु अब किसी सफेदपोश के सामने खीरा कैसे खायें। नबाब साहब खिड़की से बाहर देख रहे थे परन्तु लगातार कनखियों से लेखक की ओर देख रहे थे।

अचानक ही नबाब साहब ने लेखक को सम्बोधित करते हुए खीरे का लुत्फ़ उठाने को कहा परन्तु लेखक ने शुक्रिया करते हुए मना कर दिया। नबाब ने बहुत ढंग से खीरे को धोकर छिले, काटे और उसमे जीरा, नमक-मिर्च बुरककर तौलिये पर सजाते हुए पुनः लेखक से खाने को कहा किन्तु वे एक बार मना कर चुके थे इसलिए आत्मसम्मान बनाये रखने के लिए दूसरी बार पेट ख़राब होने का बहाना बनाया। लेखक ने मन ही मन सोचा कि मियाँ रईस बनते हैं लेकिन लोगों की नजर से बच सकने के ख्याल में अपनी असलियत पर उतर आयें हैं। नबाब साहब खीरे की एक फाँक को उठाकर होठों तक ले गए, उसको सूँघा। खीरे की स्वाद का आनंद में उनकी पलकें मूँद गयीं। मुंह में आये पानी का घूँट गले से उतर गया, तब नबाब साहब ने फाँक को खिड़की से बाहर छोड़ दिया। इसी प्रकार एक-एक करके फाँक को उठाकर सूँघते और फेंकते गए। सारे फाँको को फेकने के बाद उन्होंने तौलिये से हाथ और होठों को पोछा। फिर गर्व से लेखक की ओर देखा और इस नायब इस्तेमाल से थककर लेट गए। लेखक ने सोचा की खीरा इस्तेमाल करने से क्या पेट भर सकता है तभी नबाब साहब ने डकार ले ली और बोले खीरा होता है लजीज पर पेट पर बोझ डाल देता है। यह सुनकर लेखक ने सोचा की जब खीरे के गंध से पेट भर जाने की डकार आ जाती है तो बिना विचार, घटना और पात्रों के इच्छा मात्र से नई कहानी बन सकती है।

लेखक परिचय

यशपाल

इनका जन्म सन 1903 में पंजाब के फिरोजपुर छावनी में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा काँगड़ा में ग्रहण करने के बाद लाहौर के नेशनल कॉलेज से बी.ए. किया। वहाँ इनका परिचय भगत सिंह और सुखदेव से हुआ। स्वाधीनता संग्राम की क्रांतिकारी धारा से जुड़ाव के कारण ये जेल भी गए। इनकी मृत्यु सन 1976 में हुई।

प्रमुख कार्य

कहानी संग्रह - ज्ञानदान, तर्क का तूफ़ान, पिंजरे की उड़ान, वा दुलिया, फूलों का कुर्ता।
उपन्यास - झूठा सच, अमिता, दिव्या, पार्टी कामरेड, दादा कामरेड, मेरी तेरी उसकी बात।

कठिन शब्दों के अर्थ

• मुफ़स्सिल - केंद्र में स्थित नगर के इर्द-गिर्द स्थान
• उतावली - जल्दबाजी
• प्रतिकूल - विपरीत
• सफ़ेदपोश - भद्र व्यक्ति
• अपदार्थ वस्तु - तुच्छ वस्तु
• गवारा ना होना - मन के अनुकूल ना होना
• लथेड़ लेना - लपेट लेना
• एहतियात - सावधानी
• करीने से - ढंग से
• सुर्खी - लाली
• भाव-भंगिमा - मन के विचार को प्रकट करने वाली शारीरिक क्रिया
• स्फुरन - फड़कना
• प्लावित होना - पानी भर जाना
• पनियाती - रसीली
• तलब - इच्छा
• मेदा - पेट
• सतृष्ण - इच्छा सहित
• तसलीम - सम्मान में
• सिर ख़म करना - सिर झुकाना
• तहजीब - शिष्टता
• नफासत - स्वच्छता
• नफीस - बढ़िया
• एब्सट्रैक्ट - सूक्ष्म
• सकील - आसानी से ना पचने वाला
• नामुराद - बेकार चीज़
• ज्ञान चक्षु - ज्ञान रूपी नेत्र

Comments

Popular posts from this blog

NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 5- उत्साह और अट नहीं रही क्षितिज भाग-2 हिंदी

  सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' उत्साह  पृष्ठ संख्या: 35 प्रश्न अभ्यास 1. कवि बादल से फुहार, रिमझिम या बरसने के स्थान पर 'गरजने' के लिए कहता है, क्यों? उत्तर निराला क्रांतिकारी कवि थे| वे समाज में बदलाव लाना चाहते थे इसलिए जनता में चेतना जागृत करने के लिए और जोश जगाने के लिए कवि बादल से फुहार, रिमझिम या बरसने के लिए न कह 'गरजने' के लिए कहा है| गरजना शब्द क्रान्ति, बदलाव, विरोध दर्शाता है| 2. कविता का शीर्षक  उत्साह  क्यों रखा गया है? उत्तर कवि ने गीत में बादलों के माध्यम से लोगों में उत्साह का सृजन करने को कहा है| वह लोगों को क्रान्ति लाने के लिए उत्साहित करना चाहते हैं इसलिए कविता का शीर्षक  उत्साह  रखा गया है| 3. कविता में बादल किन-किन अर्थों की ओर संकेत करता है ? उत्तर कविता में बादल निम्नलिखित अर्थों की ओर संकेत करता है - • पानी बरसा कर सबकी प्यास बुझाता है और सुखी बनाता है| • गर्जन कर क्रांतिकारी चेतना जागृत करता है| • नवनिर्माण कर नवजीवन प्रदान करता है|  4. शब्दों का ऐसा प्रयोग जिससे कविता के किसी खास भाव या दृश्य में ध्वन्यात्मक प्रभाव पैदा हो, ना...

NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 13- मानवीय करुणा की दिव्य चमक क्षितिज भाग-2 हिंदी

  सर्वेश्वर दयाल सक्सेना पृष्ठ संख्या: 88 प्रश्न अभ्यास  1.  फ़ादर की उपस्थिति देवदार की छाया जैसी क्यों लगती थी ? उत्तर देवदार का वृक्ष आकार में लंबा-चौड़ा होता है तथा छायादार भी होता है। फ़ादर बुल्के का व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा ही है। जिस प्रकार देवदार का वृक्ष वृहदाकार होने के कारण लोगों को छाया देकर शीतलता प्रदान करता है। ठीक उसी प्रकार फ़ादर बुल्के भी अपने शरण में आए लोगों को आश्रय देते थे। तथा दु:ख के समय में सांत्वना के वचनों द्वारा उनको शीतलता प्रदान करते थे। 2. फ़ादर बुल्के भारतीय संस्कृति के एक अभिन्न अंग हैं, किस आधार पर ऐसा कहा गया है? उत्तर फ़ादर बुल्के को भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग इसलिए कहा गया है क्योंकि वे बेल्जियम से भारत आकर यहाँ की संस्कृति में पूरी तरह रच-बस गए थे। वे सदा यह बात कहते थे कि अब भारत ही मेरा देश है। भारत के लोग ही उनके लिए सबसे अधिक आत्मीय थे। वे भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को पूरी तरह आत्मसात कर चुके थे। फ़ादर हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए बहुत से प्रयास किये तथा हिंदी के समृद्धि के लिए ''ब्लू-बर्ड '' तथा ...

Maths Class 10 Ch-1 Real Numbers Notes

  Real Numbers Real numbers constitute the union of all rational and irrational numbers. Any real number can be plotted on the number line. Euclid’s Division Lemma Euclid’s Division Lemma states that given two integers  a  and  b , there exists a unique pair of integers  q  and  r  such that  a = b × q + r   a n d   0 ≤ r < b . This lemma is essentially equivalent to :  dividend = divisor  ×  quotient + remainder In other words, for a given pair of dividend and divisor, the quotient and remainder obtained are going to be unique. Euclid’s Division Algorithm Euclid’s Division Algorithm is a method used to find the  H.C.F  of two numbers, say  a  and  b  where a> b. We apply Euclid’s Division Lemma to find two integers  q  and  r  such that  a = b × q + r   a n d   0 ≤ r < b . If r = 0, the H.C.F is b, else, we apply Euclid’s division Lemma to...